ACP कैसे बने? ACP का पद इंडियन पुलिस डिपार्टमेंट के अंतर्गत आता है। जिस प्रकार पुलिस विभाग में अनेकों पद होते है, उसी प्रकार ACP एक बेहद प्रतिष्ठित पद माना जाता है। हालांकि ACP के पदों की नियुक्ति अधिकतर भारत के मेट्रो सिटी जैसे कि मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता में ही होती है।
ग्रामीण क्षेत्रों में एसीपी के पद नहीं होते हैं। ग्रामीण एरिया में SP, DSP जैसे पद ही देखने को मिलते है। अगर आपको ACP बनने में रुचि है, तो आपका यह जानना अति आवश्यक है कि एसीपी कैसे बना जाता है? और एसीपी बनने के लिए क्या करना पड़ता है?
ACP क्या होता है?
असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस को हिंदी में सहायक पुलिस आयुक्त या ACP कहा जाता है। डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस में कोई भी अंतर नहीं होता है। असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस की वर्दी पर तीन स्टार लगे हुए होते हैं।

यह भारतीय पुलिस डिपार्टमेंट का एक सम्मानजनक और काफी जिम्मेदारी वाला पद माना जाता है। जो अभ्यर्थी Civil Service एग्जाम को पास करके IPS ऑफिसर बनते हैं, उन IPS Officer को ही आगे चलकर के प्रमोशन दिया जाता है और प्रमोशन दे करके उन्हें ACP का पद दिया जाता है।
ACP के कार्य
जैसा कि आप जानते हैं कि, ACP की पोस्ट भी पुलिस डिपार्टमेंट के अंतर्गत आती है। इस प्रकार एक एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस भी वही काम करता है, जो पुलिस डिपार्टमेंट के अन्य कर्मचारी करते हैं।
यह भी अपराधियों को पकड़ने का काम करते हैं, साथ ही अपराध ना हो इसकी देखरेख भी करते हैं। इसके अलावा यह अपराधियों को पकड़ कर के अदालत में पेश करने का काम करते हैं।
एसीपी कैसे बने 2023
यहाँ पर आप ACP Kaise Bane In Hindi में जन सकते है। एसीपी यानी कि एडिशनल कमिश्नर ऑफ Police बनना कोई मुश्किल बात नहीं है। हालांकि अन्य नौकरी की तरह आपको इस नौकरी को भी पाने के लिए हार्ड वर्क के साथ-साथ अच्छे से अपनी पढ़ाई करनी पड़ेगी और एसीपी की एग्जाम की तैयारी करनी पड़ेगी। चलिए जानते हैं ACP कैसे बने और ACP बनने की प्रक्रिया क्या है।
ACP बनने के लिए आवश्यक योग्यता
- एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस बनने के लिए इंडिया के किसी भी सर्टिफाइड कॉलेज से आपको ग्रेजुएशन की डिग्री को प्राप्त करना जरूरी है।
- ACP बनने के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री को आप को कम से कम 55 परसेंट अंकों के साथ पूरा करना आवश्यक है।
- जो अभ्यर्थी एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस बनना चाहते हैं उनकी उम्र कम से कम 21 साल और अधिक से अधिक 32 साल होनी चाहिए। हालांकि अन्य पिछड़ा वर्ग को उम्र सीमा में 3 साल की और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लोगों को उम्र सीमा में 5 साल की छूट दी जाती है।
- एसीपी बनने की इच्छा रखने वाले पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए, वही महिला अभ्यर्थियों की लंबाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- पुरुष अभ्यर्थियों की छाती 84 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की दोनों आंखें स्वस्थ होनी चाहिए, साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की कोई भी प्रॉब्लम नहीं होनी चाहिए।
ACP बनने की प्रक्रिया
आपकी जानकारी हेतु बता दें कि, आप पुलिस डिपार्टमेंट में डायरेक्ट एसीपी के पद पर भर्ती नहीं हो सकते, क्योंकि इसके पहले आपको डीएसपी का पद प्राप्त करना होता है।
और जब आपका प्रमोशन होता है, तो ही आपको एसीपी का पद इंडिया की मेट्रो सिटी में प्रदान किया जाता है। अगर किसी जिले में DSP के पद पर पोस्टेड व्यक्ति का प्रमोशन होता है, तो उसके बाद उसे एसपी यानी की सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बनाया जाता है, परंतु मेट्रो सिटी में उसे एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) बनाया जाएगा।
एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस बनने के लिए सबसे पहले आपको यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा करवाई जाने वाली आईपीएस की एग्जाम को पास करना पड़ेगा। उसके बाद आप जिस पद पर सिलेक्ट होंगे,उस पद पर काम करते करते जब आपका प्रमोशन होगा,तब आप एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस का पद प्राप्त कर सकेंगे।
ACP बनने के लिए क्या करे?
ACP बने के लिए आप निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करिए।
#1. 12वीं की कक्षा को पास करें
आगे चलकर एसीपी की पोस्ट प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको किसी भी सब्जेक्ट से 12वीं की कक्षा को पास करना पड़ता है।
#2. ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करें
12वीं की कक्षा को पास करने के बाद आपको इंडिया के किसी भी सर्टिफाइड यूनिवर्सिटी में किसी भी कोर्स में एडमिशन लेना होता है और सफलतापूर्वक अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई कंप्लीट करनी पड़ती है।
#3. UPSC एग्जाम के लिए अप्लाई करें
अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद आपको यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली सिविल सर्विस एग्जाम के लिए अप्लाई करना पड़ता है। यूपीएससी के द्वारा हर साल में एक बार इस एग्जाम का आयोजन करवाया जाता है।
सिविल सर्विस एग्जाम के एप्लीकेशन फॉर्म फरवरी के महीने में भरे जाते हैं और इसकी प्रारंभिक एग्जाम जून के महीने में होती है और इसकी मुख्य एग्जाम सितंबर के महीने में होती है।जो अभ्यर्थी प्रारंभिक एग्जाम और मुख्य एग्जाम को पास कर लेते हैं उन्हें उसके बाद इंटरव्यू लेने के लिए बुलाया जाता है।
#4. Training कंप्लीट करें
ऐसे अभ्यर्थी जो इंटरव्यू को पास कर लेते हैं,उन्हें इंटरव्यू पास करने के बाद ट्रेनिंग के लिए मसूरी या फिर हैदराबाद भेज दिया जाता है।जहां पर उनकी ट्रेनिंग 6 महीने या फिर 1 साल तक चलती है। इसमें विद्यार्थियों को पुलिस के कायदे कानून के बारे में काफी बातें बताई और सिखाई जाती हैं।
इस ट्रेनिंग की सैलरी भी विद्यार्थियों को ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मिलती है।जैसे ही अभ्यर्थी ट्रेनिंग कंप्लीट कर लेते हैं वैसे ही उन्हें जॉइनिंग लेटर दे दिया जाता है,जिसके बाद वह पुलिस डिपार्टमेंट में शामिल हो जाते हैं।
इसके बाद अच्छा काम करते करते जब उन्हें एक्सपीरियंस हो जाता है,तो आगे चलकर वह एडिशनल कमिश्नर आफ पुलिस, इंडिया के किसी मेट्रो शहर में बनने में कामयाब हो जाते हैं।
एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस की सैलरी
अगर इंडिया में एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस की सैलरी के बारे में बात की जाए, तो इनकी महीने की सैलरी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के बराबर ही होती है। जैसा कि आप जानते हैं कि सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस की नौकरी एक समान होती है। इस प्रकार दोनों की सैलरी में ज्यादा भिन्नता नहीं होती है।
ACP को तकरीबन ₹80,000 महीने में सैलरी के तौर पर मिलते हैं और आगे चलकर इनकी सैलरी में बढ़ोतरी भी होती है। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस को अपनी तनख्वाह के अलावा TA, DA और HRA भी प्राप्त होता है और इन्हें PF, ग्रेजुएटी का लाभ मिलता है, साथ ही अन्य सरकारी फायदे भी मिलते हैं।
ACP का फुल फॉर्म क्या है?
एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस।
क्या एसीपी बनने के लिए किसी पर्टिकुलर सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन करना जरूरी है?
नहीं
क्या पुलिस डिपार्टमेंट में एग्जाम देकर कर डायरेक्ट एसीपी बना जा सकता है?
नहीं, इसके पहले आप को पुलिस डिपार्टमेंट में किसी अन्य पद पर शामिल होना पड़ेगा और प्रमोशन होने के बाद आपको ACP की पोस्ट प्राप्त होगी।
निष्कर्ष
तो साथियों हमें आशा है ACP कैसे बने आप समझ गए होंगे। यह लेख पढ़कर यह आपको अपने लिए एक उपयुक्त कैरियर सिलेक्ट करने में आपकी मदद करेगा। अगर आप इस लेख में दी गई जानकारी से संतुष्ट हैं तो इसे शेयर करना न भूलें। और अधिक जानकारी केलिए हमें कमेंट करें।