बिहार की राजधानी कहाँ है?

आज हम Bihar Ki Rajdhani Kahan Hai के बारेमे बात करेंगे। किसी भी राज्य या प्रदेश की राजधानी सभी प्रकार से सुख और समृद्धि से परिपूर्ण रहती है। राजधानी सुख और समृद्धि के अलावा उस देश या राज्य की संस्कृति के बारे में भी बताती है। बिहार हमेशा से ही अपने समृद्ध इतिहास के लिए प्रसिद्ध रहा है। असम के साथ साथ हरियाणा की राजधानी कहाँ है के बारेमे जानने केलिए इसे जरुर पढ़ें और इस पोस्ट में हम जानेंगे आखिर बिहार की राजधानी कहां है?

यहां का इतिहास अपने अंदर कई महान संतों और ज्ञानियों की कथा को समेटे हुए है। बिहार राज्य की राजधानी भी भूत काल के बारे में काफी कुछ बताती है। तो आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे बिहार की राजधानी कौन सी है के बारे में, जिसमे यहां की संस्कृति और समृद्धि के बारे में बताया जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक जरूर पढ़े।

बिहार की राजधानी क्या है?

बिहार की राजधानी Patna (पटना) है, जो की भारत देश की सबसे बड़ी नदी गंगा नदी के दक्षिण किनारे पर स्थित है। पटना शहर तीन ओर से गंडक, सोन और पुनपुन नदियों से घिरा हुआ है। पटना की स्थापना 490 ईसा. पूर्व मगध के राजा ने की थी। प्राचीन समय में पटना को पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था।

Bihar Ki Rajdhani Kahan Hai

यह माना जाता है कि राजा पुत्रका की पत्नी रानी पटाली ने जब अपने पुत्र को जन्म दिया था, तो उसी की खुशी में राजा पुत्रका ने इस शहर को जादू से बनाया था। इसीलिए इस जगह का नाम पाटलिपुत्र पड़ा। पटना सिख संप्रदाय के लोगो के लिए एक पवित्र स्थल है, क्योंकि सिखों के दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म भी पाटलिपुत्र में ही हुआ था।

आप ये भी पढ़ सकते है:

  1. महाराष्ट्र की राजधानी कहाँ है?
  2. गुजरात की राजधानी कहाँ है?
  3. राजस्थान की राजधानी कहाँ है?

कालिदास, चाणक्य, आर्यभट्ट, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद आदि जैसी कई महान हस्तियों का भी जन्म पटना में ही हुआ था। भारत की आजादी में भी पटना का विशेष योगदान था। नील की खेती के लिए चंपारण आंदोलन हो या भारत छोड़ो आंदोलन सभी की शुरुआत पटना से ही हुई थी। निचे दिए गये टेबल से बिहार के बारेमे कुछ जानकारी बताया गया है।

देश23px Flag of India.svgभारत
गठन22 मार्च 1912
राज्य का दर्जा26 जनवरी 1950
राजधानीपटना
सबसे बड़ा शहरपटना
जिलों38

साथ ही साथ बिहार राज्य का सबसे बड़ा शहर भी पटना ही है। बिहार भारत के उत्तर पूर्व मे स्थित है, बिहार के उत्तर में नेपाल देश, दक्षिण में झारखंड, पूर्व में पश्चिम-बंगाल और पश्चिम में उत्तर प्रदेश स्थित है और बिहार की राजभाषा हिंदी है। बिहार राज्य का गठन भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 26 जनवरी, साल 1950 को हुआ था। यहां का क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर है।

पटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

यहाँ आप Bihar Ki Rajdhani पटना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य और साथ ही साथ बिहार राज्य का सबसे बड़ा शहर के बारेमे भी कुछ जानकारी पा सकते है।

  • पटना, बिहार राज्य का एक प्रमुख शहर है। पटना को बिहार की प्रशासनिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है।
  • पटना पूर्वी भारत का सबसे ज्यादा घनी आबादी वाला शहर भी है।
  • पटना बिहार राज्य में सबसे तेजी से विकसित होने वाले जिलों में से एक है।
  • उत्तर प्रदेश से बाद बिहार के पटना से ही सबसे अधिक आई.ए.एस (I.A.S) अधिकारी निकलते हैं।
  • दुनिया का सबसे लंबा पुल भी पटना में ही मौजूद है, जिसे की महात्मा गांधी सेतु के नाम से जाना जाता है।
  • यह शहर देश की राजधानी नई दिल्ली से 1072 किलोमीटर की दूरी पर है।
  • पटना दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर भी है, जहां पर दुनिया का सबसे बड़ा फ्री वाई-फाई नेटवर्क जोन भी स्थित है।
  • लगभग 600 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले हुए शहर पटना की जनसंख्या 2011 की जनगणना के हिसाब से 16 लाख से ऊपर थी।
  • आबादी के लिहाज से पटना बिहार का पहला और भारत का उन्नीसवां सबसे ज्यादा घनी आबादी वाला शहर है।
  • धार्मिक दृष्टिकोण से पटना शहर में 91% हिंदू, 7.5% मुसलमान, 0.2% ईसाई अथवा 2.3% अन्य धर्म के लोग निवास करते हैं।
  • पटना शहर की साक्षरता दर 71% है, साक्षर्ता के दृष्टिकोण से पटना बिहार का दूसरा सबसे ज्यादा पढ़े लिखे वर्ग वाले लोगो का सहर है।
  • पटना शहर को बिहार का एजुकेशन हब भी बोला जाता है। आई.आई.टी पटना, पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी, पटना साइंस कॉलेज, एमिटी यूनिवर्सिटी, पटना विमेंस कॉलेज और आर्यभट्ट विश्वविद्यालय यहां के प्रमुख शिक्षण संस्थान हैं।
  • कई सारे बॉलीवुड के मशहूर चेहरों का भी जन्म पटना में ही हुआ है। जिनमे सुशांत सिंह राजपूत, मीका सिंह, पंकज त्रिपाठी, सोनाक्षी सिन्हा, मनोज बाजपेई, अंशुमन सिंह, शेखर सुमन आदि जैसे बॉलीवुड जगत के कई बड़े चहरे शामिल हैं।
सरकारबिहार सरकार
राज्यपालफागू चौहान
मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार
उप मुख्यमंत्रीरेणु देवी | तारकिशोर प्रसाद
विधान – सभापरिषद (75 सीटें) | विधानसभा (243 सीटें)

पटना के अनोखे और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल- Bihar Tourist Places

#1. पटना साहब गुरुद्वारा

सिख इतिहास में पटना साहब गुरुद्वारा का खास महत्त्व है। सीख धर्म के पांच प्रमुख तख्तों में दूसरा तख्त श्री हरमिंदर जी पटना साहब में है। सिख संप्रदाय के आखिरी गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म भी यहीं पर हुआ था।

#2. महावीर मंदिर

बिहार राज्य के लोगों में इस मंदिर को लेकर असीम आस्था है। पटना में यह भगवान हनुमान जी का सबसे बड़ा मंदिर है। तीन मंजिला इस मंदिर में हनुमान जी के अलावा भगवान श्री जी, लक्ष्मण जी, सीता जी, कृष्ण जी की प्रतिमा और शिवलिंग भी स्थापित है।

#3. संजय गांधी जैविक उद्यान

पटना जू या चिड़िया घर सुहावने दिन पर घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। एशिया महाद्वीप में पटना चिड़िया घर का पहला स्थान है।

#4. राजधानी वाटिका

इको पार्क नाम से मशहूर इस जगह पर कला और प्राकृति का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। पटना का इको पार्क भारत का पहला कंटेंपरी स्क्लप्चर पार्क है, देशी विदेशी कलाकारों की कला कृतियां इस पार्क की शोभा बढ़ती हैं।

#5. बुद्धा स्मृति पार्क

बुद्धम शरणम गच्छामि से गूंजते इस पार्क में जाते ही आंतरिक शांति का अनुभव होता है। इस पार्क में रात्रि में लेजर शो होता है और बुद्ध से जुड़ा संग्रहालय भी मौजूद है। यह पार्क पटना स्टेशन से चांद कदमों की दूरी पर है।

#6. बिहार म्यूजियम

बिहार राज्य का यह सबसे बड़ा म्यूजियम, जहां बिहार राज्य के इतिहास से जुड़ी अनेकों वस्तुओ का संग्रह देखने को मिलता है।

#7. श्री कृष्ण साइंस सेंटर

विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों को यह जगह बेहद पसंद आती है। यहां अलग अलग प्रकार के वैज्ञानिक परीक्षण और मॉडल रखे है, जिन्हे देखने के साथ ही टेस्ट भी किया जा सकता है। मावन और पृथ्वी इतिहास के बारे में यहां बहुत ही रोचक तरीके से जानकारी दे गई है।

#8. एनआईटी घाट

एनआईटी घाट या गांधी घाट से जाने वाली यह जगह युवाओं के लिए पसंदीदा जगहों में से एक है। यह वही जगह है, जहां पर पटना की मशहूर गंगा आरती भी होती है।

#9. बोध गया

यह बुद्ध संप्रदाय को मानने वाले लोगो के लिए काफी आस्था का स्थल है। यही पर गौतम बुद्ध जी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। निचे दिए गये टेबल से बिहार के बारेमे कुछ जानकारी बताया गया है।

क्षेत्र94,163 km2
जनसंख्या (2011)104,099,452
भाषाहिंदी | उर्दू
साक्षरता (2011)63.82%
लिंग अनुपात (2011)918 /1000 

पटना बिहार की राजधानी कब बनी?

पटना बिहार की राजधानी साल 1912 में बनी।

क्या बिहार राज्य की राजधानी का कुछ और भी नाम है?

बिहार राज्य की राजधानी का नाम पटना है। पुराने समय में इस जगह का नाम पाटलिपुत्र भी था।

बिहार राज्य में सुप्रसिद्ध गंगा आरती कहा होती है?

बिहार राज्य की संस्कृति वहां की सुप्रसिद्ध गंगा आरती में भी दिखती है। यह आरती वहां से सुप्रसिद्ध एनआईटी घाट पर होती है। जिसे गांधी घाट के नाम से जाना जाता है।

बोध गया क्या है?

यह बिहार राज्य में वह स्थान है, जहां पर गौतम बुद्ध जी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी।

निष्कर्ष

तो साथियों आज हमने जाना आखिर बिहार की राजधानी कहाँ है? उम्मीद है यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी। जानकारी अच्छी लगी तो शेयर करना न भूलें।