Laptop में Typing Master डाउनलोड कैसे करें?

इसी लेख में हम Laptop Me Typing Master Download Kaise Kare के बारे में जानेंगे। लैपटॉप पर टाइपिंग जिन लोगों को आती है उनके लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं क्योंकि कई जगह पर मुख्य तौर पर लैपटॉप पर कुछ ऐसे काम है, जिसे करने के लिए कंप्यूटर पर तेज गति के साथ टाइपिंग करने वाले लोगों की डिमांड होती है।

ऐसे में अगर आपकी टाइपिंग स्पीड काफी अच्छी है तो आप आसानी से 12000 से लेकर के 15000 की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

इसीलिए इंडिया में खासतौर पर लोग अब लैपटॉप टाइपिंग सीखना चालू कर रहे हैं। कंप्यूटर टाइपिंग सीखने के लिए आप टाइपिंग मास्टर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपको आसानी से लैपटॉप पर टाइपिंग सीखने में आपकी सहायता करेगा। और इस आर्टिकल में आपको Typing Master App for Laptop Download का तरीका आज हम बताने वाले हैं।

टाइपिंग मास्टर क्या है?

कंप्यूटर में टाइपिंग मास्टर कैसे डाउनलोड करे और टाइपिंग मास्टर एक प्रकार का सॉफ्टवेयर भी है साथ ही यह ट्रेनिंग प्लेटफार्म भी है। यह ऐसे लोगों के लिए बहुत ही काम की चीज है जो अपनी टाइपिंग स्पीड को तेज बनाना चाहते हैं, साथ ही यह ऐसे लोगों के लिए भी काफी काम की चीज है, जो टाइपिंग सीखना चाहते हैं।

टाइपिंग मास्टर यूजर को एक्यूरेसी के साथ अपनी टाइपिंग स्पीड को तेज बनाने का मौका देता है।

laptop me typing master kaise download kare

इस typing learning software की सहायता से आप अपनी टाइपिंग स्पीड को तो तेज बना ही सकते हैं, साथ ही टाइपिंग भी सीख सकते हैं। इसके अलावा टाइपिंग मास्टर सॉफ्टवेयर की सबसे खास बात यह है कि इस पर आप खाली समय में टाइम पास करने के लिए गेम भी खेल सकते हैं।

यहां पर आपको टॉप नॉच टाइपिंग गेम्स प्राप्त हो जाती है। इसके अलावा इस सॉफ्टवेयर पर आपको 7 दिनों का फ्री ट्रायल भी मिलता है।

इस सॉफ्टवेयर की सहायता से आप इस बात को भी जान सकते हैं कि आपकी टाइपिंग की स्पीड क्या है और आप कितने मिनट में कितने शब्दों को टाइप कर सकते हैं। यहाँ आप Instagram Reels कैसे डाउनलोड करे पढ़ सकते है।

अपने खास फीचर की वजह से अधिकतर लोग अपने पर्सनल कंप्यूटर या फिर कंप्यूटर में टाइपिंग मास्टर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं।

Laptop Me Typing Master Kaise Download Kare 2023?

वैसे तो स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए भी टाइपिंग मास्टर एप्लीकेशन बनी हुई है परंतु इस आर्टिकल में हम आपको लैपटॉप में Typing Master App for Laptop Download करने का तरीका बताएंगे।

लैपटॉप में टाइपिंग मास्टर सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने का तरीका काफी आसान है और हमारे बताए हुए तरीके को करके आप सिर्फ 2 से 3 मिनट के अंदर ही अपने लैपटॉप में टाइपिंग मास्टर सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर लेंगे और उसके बाद इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

नीचे आपको स्टेप बाय स्टेप लैपटॉप में टाइपिंग मास्टर सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की विधि दी गई है।

  1. टाइपिंग मास्टर को अपने लैपटॉप में डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने लैपटॉप को पावर ऑन कर लेना है और उसके बाद आपको अपने लैपटॉप में google chrome ब्राउजर को ओपन कर लेना है।
  2. गूगल क्रोम ब्राउजर ओपन होने के पश्चात आपको ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स पर tap करना है। अब लैपटॉप के कीबोर्ड की सहायता से आपको typing master for windows लिखना है और फिर सर्चिंग पर क्लिक कर देना है।
  3. सर्चिंग की प्रोसेस पूरी होने के पश्चात आपको अपनी स्क्रीन पर बहुत सारी वेबसाइट दिखाई देंगी। अब आपको स्क्रोल डाउन करके थोड़ा सा नीचे आना है। नीचे आने पर आपको https://typingmaster.en.uptodown.com वेबसाइट मिलेगी। इसी वेबसाइट पर आपको क्लिक कर देना है।
  4. अब वेबसाइट ओपन होगी। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको नीचे आना है। वहां पर आपको download की बटन दिखाई देगी। आपको डाउनलोड बटन पर क्लिक कर देना है। ऐसा करने पर सॉफ्टवेयर डाउनलोड होना चालू हो जाएगा।
  5. टाइपिंग मास्टर सॉफ्टवेयर डाउनलोड हो जाने के पश्चात आपको लोकल डिस्क में जाकर के टाइपिंग मास्टर सॉफ्टवेयर के ऊपर डबल क्लिक करना है और उसके बाद आपको अपनी स्क्रीन पर जो run वाला ऑप्शन दिखाई दे रहा है, उस पर क्लिक करना है।
  6. रन पर क्लिक करने के बाद आपको अपने लैपटॉप पर ok की बटन दिखाई देगी, उस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपने लैपटॉप की स्क्रीन पर next की बटन दिखाई देगी, आपको उस बटन को भी क्लिक करना है।
  7. अब आपको अपने लैपटॉप की स्क्रीन पर i accept वाला जो बॉक्स दिखाई दे रहा है, उसे चेक मार्क करना है।
  8. अब आपको next बटन दबानी है और उसके बाद आपको अपनी स्क्रीन पर दिखाई दे रहे install बटन को दबाना है।

इतनी प्रक्रिया जब आप पूरी करेंगे तो थोड़ी ही देर के इंतजार के बाद टाइपिंग मास्टर लैपटॉप में डाउनलोड हो जाएगा, जिसके बाद आप टाइपिंग मास्टर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल अपने लैपटॉप में कर सकते हैं।

Download Typing Master for Laptop 2023

टाइपिंग मास्टर एप डाउनलोड: आपने ऊपर लैपटॉप में टाइपिंग मास्टर सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने का तरीका जाना। अगर आप एक स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर हैं और आप अपने स्मार्टफोन में टाइपिंग मास्टर एप्लीकेशन को डाउनलोड करना चाहते हैं।

तो इसके लिए आपको सीधा गूगल प्ले स्टोर पर चले जाना है और ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स पर क्लिक करके आपको टाइपिंग मास्टर लिखना है और सर्च करना है, उसके बाद आपको स्क्रोल डाउन कर के नीचे आना है।

नीचे आने पर आपको टाइपिंग मास्टर एप दिखाई देगी, उस पर आपको क्लिक कर देना है और उसके बाद इंस्टॉल की बटन दबा कर के आपको एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना है।

आपकी सुविधा के लिए नीचे हमने एप्लीकेशन का लिंक भी दिया हुआ है।

डाउनलोड एप्लीकेशन:

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.techarts.typingmaster.fasttyping.wordtyping.fasttypinggame

लैपटॉप के लिए सर्वश्रेष्ठ टाइपिंग सॉफ्टवेयर

टाइपिंग ट्यूटर एक ऐसे सॉफ्टवेयर होते हैं, जिसकी सहायता से आप अपनी टाइपिंग कौशल को तेज कर सकते हैं और अपनी टाइपिंग स्पीड को बढ़ा सकते हैं, साथ ही साथ आप यह भी चेक कर सकते हैं कि आपकी टाइपिंग स्पीड में कितना इंप्रूवमेंट हुआ है।

  • Typing master
  • Kaz
  • Animal typing-lite
  • Typesy
  • Typingclub

निष्कर्ष

तो साथियों इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लैपटॉप में टाइपिंग मास्टर डाउनलोड कैसे करें? अब आप जान गए होंगे, जानकारी पसंद आई है तो सांझा करना न भूलें।